Lakhimpur Khiri News: 251 कांवड़ियों के साथ निकली भव्य डाक कांवड़
हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Lakhimpur Khiri News: भानपुर में डाक कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें नौगवां से 251 कांवड़िये शामिल हुए। यात्रा भीरा से होकर भानपुर चौराहे पहुंची, जहां भक्तों ने श्रद्धा से उनका स्वागत किया। यात्रा के दौरान झांकियों ने ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया और पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया।

Lakhimpur Khiri News: भानपुर। नौगवां से डाक कांवड़ यात्रा रवाना होकर भीरा होते हुए भानपुर चौराहे पहुंची। यात्रा में आकर्षक और सुंदर-सुंदर झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। रास्ते भर कांवड़ियों के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। बजरंग दल की डाक कांवड़ में करीब 251 कांवड़िये शामिल रहे। भानपुर चौराहे पहुंचने पर लोगों ने श्रद्धाभाव से स्वागत किया। झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर भी जुटे। कांवड़ियों के उत्साह और भोलेनाथ के जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आया।


