पसगवां के 109 स्कूलों में विकसित होंगे खेल मैदान
Lakhimpur-khiri News - पसगवां ब्लॉक के 109 परिषदीय स्कूलों में खेल मैदान विकसित करने का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने निर्देश दिया है कि सभी स्कूलों में खेलने के अवसर प्रदान किए जाएं। अब खेल मैदान के लिए जगह चिन्हित कर ली...

चपरतला। पसगवां ब्लॉक के 109 परिषदीय स्कूलों में खेल मैदान विकसित करने का रास्ता साफ हो गया है। इन स्कूलों में खेल मैदान के लिए जगह चिन्हित कर ली गई है। जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है। अपना विद्यालय अपना खेल मैदान के तहत परिषदीय स्कूलों में खेल मैदान विकसित होने हैं।शासन की मशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में बच्चों के लिए खेलने के अवसर प्रदान किए जाएं। इसी को लेकर शासन ने निर्देश पर हर स्कूल में खेल मैदान विकसित किया जाना है।पसगवां विकास खंड के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी ललित कुमार वर्मा ने बताया कि विकास खंड के 109 ग्राम पंचायत के सभी स्कूलों में खेल मैदान के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। खेल मैदान विकसित करने का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।