Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsDevastating Floods in Punjab Relief Campaign Launched to Aid Affected Communities
पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए गोला से राहत मुहिम शुरू

पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए गोला से राहत मुहिम शुरू

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए गोला से राहत अभियान की शुरुआत की गई है। इस मुहिम की अगुवाई अधिवक्ता रंजीत कौ

Mon, 8 Sep 2025 05:26 AMNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए गोला से राहत अभियान की शुरुआत की गई है। इस मुहिम की अगुवाई अधिवक्ता रंजीत कौर कर रही हैं। जो लोग सामग्री या नगद सहयोग करना चाहते हैं, उनके लिए कुमार टोला स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में व्यवस्था की गई है। यहां रसीद की सुविधा भी उपलब्ध है, ताकि हर दानदाता को प्रमाण मिल सके। बीते दिनों हुई मूसलधार बारिश और नदियों के उफान से पंजाब के कई गाँव जलमग्न हो गए हैं। सरकारी आँकड़ों के अनुसार सैकड़ों मकान पूरी तरह ध्वस्त हो चुके हैं और हज़ारों लोग बेघर हो गए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कई इलाकों में जनहानि भी हुई है। बाढ़ ने लोगों के आशियाने ही नहीं छीने, बल्कि खेतों में खड़ी फसलें भी तबाह कर दीं। किसानों के लिए यह दोहरी मार साबित हुई है। कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह टूट चुका है। सड़कों पर घुटनों से ऊपर तक पानी भरा है और कई पुल क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। राहत एवं बचाव दलों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पीने के पानी, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं का संकट गहराता जा रहा है। प्रशासन ने राहत शिविर तो बनाए हैं, लेकिन ज़रूरत के मुकाबले ये नाकाफी साबित हो रहे हैं।