ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीबेसहारा, अनाथ कन्याओं को कराया जाएगा विवाह

बेसहारा, अनाथ कन्याओं को कराया जाएगा विवाह

समस्या समाधान परिवार द्वारा सर्व धर्म की गरीब, निर्धन, बेसहारा कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन जून 2022 में करवाने के मकसद से प्रथम...

बेसहारा, अनाथ कन्याओं को कराया जाएगा विवाह
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीFri, 17 Sep 2021 03:40 AM
ऐप पर पढ़ें

गोला गोकर्णनाथ खीरी।

समस्या समाधान परिवार द्वारा सर्व धर्म की गरीब, निर्धन, बेसहारा कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन जून 2022 में करवाने के मकसद से प्रथम सार्वजनिक बैठक का आयोजन साईं मैरिज लॉन में किया गया।

सभा की शुरुआत भगवान भोलेनाथ के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण के साथ की गई। कंजा मंदिर प्रमुख सेवादार बाथम वैश्य सभा के अध्यक्ष राजेश गुप्ता उर्फ गुड्डन ने कहा सर्वसम्मति से अगर विवाह समारोह का स्थल कंजा बाबा स्थान चयनित किया जाता है तो काफी खुशी की बात होगी। राजा जफरुल्लाह खां द्वारा हर तरह से इस पुण्य के कार्य में भागीदारी निभाने की बात कही। गायत्री परिवार से मुकेश गुप्ता ने विवाह संपन्न कराने में गायत्री परिवार की जिम्मेदारी की बात कही। महेश पटवारी ने समस्त जोड़ों को पर्यावरण जागरूकता के तहत पौधों को दान करने को कहा। इस मौके पर नरेंद्र शुक्ला, कंचन गुप्ता अंशु आनंद, मंजू भारद्वाज, जसविंदर कौर व नलनी सेठ ने प्रशासनिक सहयोग लेने का सुझाव भी दिया। समस्या समाधान परिवार संरक्षक अशोक कुमार गुप्ता व अशोक कनौजिया ने पूरे शहर को एक साथ जोड़ कर इस कार्यक्रम को संपूर्ण शहर के कार्यक्रम के रूप में आयोजन पर जोर दिया। संरक्षिका शशि गुप्ता व गंगा देवी गुप्ता ने पूरी मेहनत के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सहयोग मांगा। निधि शुक्ला व नेहा गुप्ता ने मंच का संचालन किया। रजनीश गुप्ता ने बताया कि समस्या समाधान परिवार सदैव ही जरूरतमंदों गरीबों बेसहारों की मदद करता आ रहा है। अब 50 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें