Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsDeputy CM Brijesh Pathak Targets Akhilesh Yadav Over SIR Comments in Lakhimpur
हार नजदीक देख एसआईआर पर अनर्गल बयानबाजी कर रहे अखिलेश: बृजेश पाठक

हार नजदीक देख एसआईआर पर अनर्गल बयानबाजी कर रहे अखिलेश: बृजेश पाठक

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर। गुरुवार को लखीमपुर पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

Dec 11, 2025 01:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

लखीमपुर। गुरुवार को लखीमपुर पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव अपनी संभावित हार को नजदीक देखकर एसआईआर पर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। लखीमपुर में एसआईआर को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे डिप्टी सीएम पाठक ने हेलीपैड पर पत्रकारों से बात की। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि बिहार में एसआईआर के बाद हुए चुनाव से 65 लाख फर्जी वोटर हटे, जिनमें घुसपैठिया भी थे और मृतक भी। शुद्ध वोटर लिस्ट से चुनाव हुआ तो एनडीए को प्रचंड बहुमत हासिल हुआ। उन्होंने कहा कि जैसे मन की शुद्धता के लिए योग आवश्यक है, वैसे ही लोकतंत्र की शुद्धता के लिए एसआईआर जरूरी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पाठक ने कहा कि विपक्ष चुनाव से पहले ही मुंह छिपाने के बहाने ढूंढ रहा है। इसलिए कभी एसआईआर तो कभी चुनाव आयोग तो कभी ईवीएम पर आरोप लगाता है। भाजपा का लक्ष्य शुद्ध वोटर लिस्ट का है, इसलिए हमारे कार्यकर्ता चुनाव आयोग के सहयोग में लगे हैं। पाठक ने कहा कि विपक्ष के लोग जब चुनाव जीतते हैं तो ईवीएम पर सवाल उठाते हैं न बैलेट पर। कई राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु आदि में यही हुआ है। पाठक ने कहा कि आने वाले चुनाव में हारने के डर से विपक्ष अभी से बयानबाजी कर फेस सेविंग कर रहा है। बेलेट से चुनाव कराने के प्रश्न पर कहा कि कल ही गृह मंत्री अमित शाह ने देश को बताया है कि ईवीएम तो कांग्रेस की सरकार लेकर आई थी। तब तो कोई सवाल नहीं उठा था।