लगातार दूसरे दिन धूप खिली, शीतलहर से ठिठुरन बरकरार
Lakhimpur-khiri News - शुक्रवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा, लेकिन दोपहर में तेज धूप से कुछ राहत मिली। तापमान 7 डिग्री से बढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस हुआ, लेकिन सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दिनों में भी कोहरा और ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। युवाओं ने धूप में पतंगबाजी की।

शुक्रवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। करीब 12 बजे तक कोहरे का असर बना रहा। इसके बाद मौसम ने करवट ली और लगातार दूसरे दिन तेज धूप खिली। धूप निकलने से दोपहर के समय लोगों को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन शीतलहर की वजह से सर्दी का असर बना रहा। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई और पारा 14 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान में मामूली सुधार के बावजूद 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही तेज सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।
शहर और ग्रामीण इलाकों में सुबह के समय कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम के जानकारों का कहना है कि फिलहाल सर्दी से पूरी तरह राहत मिलने के आसार नहीं हैं और अगले कुछ दिनों तक सुबह-शाम कोहरा और तेज सर्द हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है। तेज हवाओं में हुई पतंगबाजी दोपहर के समय धूप खिलने और तेज हवाओं के बीच पूरा दिन युवाओं ने पतंगबाजी की। दोपहर को धूप खिलने के बाद बच्चे भी पार्कों में खेलने निकले। बुजुर्ग भी दोपहर के समय धूप में बैठे दिखे। शुक्रवार को धूप खिलने से कुछ समय राहत मिलने के बाद शाम होते ही फिर से सर्दी बढ़ गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




