किशनगंज लालकुआं होली स्पेशल का स्टाप बढ़ाने की मांग

Mar 02, 2026 01:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - होली त्यौहार के बाद चलने वाली होली स्पेशल ट्रेन का लखीमपुर और गोला में स्टाप बढ़वाने की मांग सांसद से हुई। लोगों ने पत्र लिखकर किशनगंज लालकुआं स्पेशल

किशनगंज लालकुआं होली स्पेशल का स्टाप बढ़ाने की मांग

लखीमपुर,संवाददाता। होली त्योहार के बाद चलने वाली होली स्पेशल ट्रेन का लखीमपुर और गोला में स्टाप बढ़वाने की मांग सांसद से हुई। लोगों ने पत्र लिखकर किशनगंज लालकुआं स्पेशल ट्रेन का ठहराव कराने की बात कहीं है। लोगों ने खीरी सांसद को पत्र दिया है। पत्र में किशनपुर लालकुआं के बीच चार फेरों के लिए चलने वाली होली स्पेशल ट्रेन का ठहराव बढ़ाने की मांग की है। ट्रेन संख्या 05741 और 05742 का सीतापुर के बाद मैलानी जंक्शन पर ही ठहराव दिया गया है। इसके चलते लखीमपुर और गोला में ट्रेन नहीं रूकेगी। इस ट्रेन का दोनों जगह ठहराव कराने को लेकर सांसद से रेलवे जीएम और डीआरएम को पत्र लिखने के लिए लोगों ने मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।