Lakhimpur Khiri News: सासिया कॉलोनी में खूनी संघर्ष करने वाले पांच गिरफ्तार
Lakhimpur Khiri News: फरधान थाना क्षेत्र के गांव सासिया कॉलोनी में बिजली विवाद में खूनी संघर्ष हुआ। एक गुट ने बिजली की शिकायत की, जबकि विपक्षी गुट ने उसकी लाइन तोड़ दी। इससे विवाद बढ़ा, जिसमें कई लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों से शिकायत के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है।
Lakhimpur Khiri News: फरधान, संवाददाता। फरधान थाना क्षेत्र के गांव सासिया कॉलोनी में खूनी संघर्ष करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस उन्हें जेल भेज रही है।फरधान थाना क्षेत्र के गांव सासिया कॉलोनी में बिजली नहीं आ रही थी। एक गुट ने शिकायत करके बिजली की लाइन जुड़वाने के लिए लाइनमैन को गांव बुलवाया। लेकिन उनके विपक्षियों ने लाइनमैन से सेटिंग करके पहले अपने की बिजली जुड़वा दी। यह देखकर दूसरे गुट को बुरा लगा और उसने उसकी बिजली लाइन तोड़ दी। इसको लेकर उनमें विवाद हो गया। दोनों पक्ष से लाठी डंडे निकल आए और उनमें जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
किसी तरह घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत करवा पाई। दोनों पक्षों ने पुलिस को जानलेवा हमले की तहरीर दी। पुलिस ने दोनों तरफ से मुकदमे दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बैंककी, धर्मेंद्र जसवीर और आनंद निवासी सासिया कालोनी के रूप में हुई। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। एसओ फरधान निराला तिवारी ने बताया कि सभी को जेल भेजा जा रहा है।


