ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीसंदिग्ध अवस्था में मिला सीतापुर के युवक का शव

संदिग्ध अवस्था में मिला सीतापुर के युवक का शव

ओयल खीरी। खीरी थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम एक युवक का शव बरामद हुआ। शव देखे जाने से लोगों में हड़कंप मच गया। आपपास के लोग मौके पर पहुँच गए। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के...

संदिग्ध अवस्था में मिला सीतापुर के युवक का शव
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीTue, 18 Sep 2018 01:17 AM
ऐप पर पढ़ें

खीरी थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम एक युवक का शव बरामद हुआ। शव देखे जाने से लोगों में हड़कंप मच गया। आपपास के लोग मौके पर पहुँच गए। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मुरादनगर थाना हरगांव जिला सीतापुर निवासी अतुल अवस्थी (45) का शव लखीमपुर सीतापुर हाइवे के पास ओयल चौकी क्षेत्र में बड़ी नहर के किनारे सन्दिग्ध अवस्था में मिला। परिजनों के अनुसार अतुल अवस्थी प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते थे। इन पर काफी कर्जा था। यह काफी तनाव में रहते थे। रविवार की शाम लगभग छह बजे अपने घर हरगांव से निकला था। जब देर रात घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन की। सारी रात आस पास इलाके में खोजबीन की। लेकिन कहीं पता न चल सका। सोमवार सुबह लगभग करीब पांच बजे जब परिजन खोजबीन करते करते ओयल चौकी क्षेत्र में बड़ी नहर के पास आए तो देखा कि अतुल अवस्थी का शव नहर किनारे पड़ा था। तभी परिजनों ने डायल 100 को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची डायल 100 व ओयल पुलिस ने पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि अतुल अवस्थी के सिर पर काफी चोट थी। सर से खून बह रहा था। शव नहर के किनारे पड़ा था। जिसमें हत्या के भी आशंका जताई जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें