अजबापुर चीनी मिल ने किसानों के खातों में भेजा 22 फरवरी तक भुगतान

Mar 03, 2026 05:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

Lakhimpur-khiri News - चपरतला में, डीसीएम शुगर एवं डिस्टलरी अजबापुर ने होली के त्यौहार को देखते हुए किसानों को राहत प्रदान की है। 22 फरवरी तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान किसानों के खातों में भेज दिया गया है। मिल प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपने बैंक खातों की जांच करें।

अजबापुर चीनी मिल ने किसानों के खातों में भेजा 22 फरवरी तक भुगतान

चपरतला, संवाददाता। होली के त्यौहार को देखते हुए डीसीएम शुगर एवं डिस्टलरी अजबापुर ने किसानों को बड़ी राहत दी है। चीनी मिल ने 22 फरवरी तक खरीदे गए समस्त गन्ने का भुगतान संबंधित किसानों के खातों में भेज दिया है। इकाई प्रमुख प्रभात कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मिल प्रशासन किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। होली पर्व को ध्यान में रखते हुए भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाई गई, ताकि किसानों को त्यौहार के अवसर पर किसी प्रकार की आर्थिक असुविधा न हो। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वह अपने बैंक खातों की जांच कर लें और किसी भी समस्या की स्थिति में मिल कार्यालय से संपर्क करें।

किसानों ने समय से भुगतान मिलने पर संतोष जताया और मिल प्रशासन के इस कदम की सराहना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।