टिप्पनपुरवा में वर्चस्व को लेकर फायरिंग, अवैध हथियार बरामद

Feb 27, 2026 01:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

Lakhimpur-khiri News - शारदानगर थाना क्षेत्र के गांव टिप्पनपुरवा में वर्चस्व को लेकर दिनदहाड़े कई राउंड फायरिंग हुई। सोबरन यादव और सोहन के बीच पुरानी रंजिश के चलते विवाद हुआ। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और अवैध तमंचे बरामद किए हैं। पुलिस की लचर कार्रवाई ने आरोपियों के हौसले बढ़ा दिए हैं।

टिप्पनपुरवा में वर्चस्व को लेकर फायरिंग, अवैध हथियार बरामद

शारदानगर थाना क्षेत्र के गांव टिप्पनपुरवा में वर्चस्व को कई राउंड फायरिंग हुई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे गांव में हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनके घर से अवैध तमंचे बरामद हुए हैं। शारदा नगर थाना क्षेत्र के गांव टिप्पनपुरवा निवासी सोबरन यादव और सोहन के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। उनके बीच कई बार विवाद भी हो चुका है। बताया जाता है कि तीन दिन पहले सोबरन का बेटा गांव में साइकिल चला रहा था। वह साइकिल विपक्षी से टकरा गई। उसने सोबरन के बेटे की पिटाई कर दी।

बेटे ने घर जाकर जब यह बात अपने पिता को बताई तो दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज हुआ। सोबरन रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने जा रहे थे। विपक्षियों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। सोबरन उनसे बचने के लिए पास के एक दलित के घर में घुस गया। विपक्षी भी लाठी डंडे लेकर उसके घर में घुस गए। सोबरन की जमकर पिटाई कर दी। सोबरन को बचाने के लिए एक महिला पहुंची तो उसको भी मारापीटा। जिससे उसको भी चोट आई। इसकी सूचना जब पुलिस को लगी तो वह भी मौके पर पहुंची। सोबरन ने अपने विपक्षियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने एक आरोपी का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। बाकी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। बताया जाता है कि गुरुवार को फिर सोबरन का उसके विपक्षियों से आमना सामना हुआ तो उनमें विवाद की स्थिति पैदा हो गई। बात बढ़ी तो उनमें गली गलौज हुआ। विपक्षियों ने कई राउंड फायरिंग की। जवाब में सोबरन और उसका भाई भी तमंचा उठा लाया। लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग निकले थे। कुछ देर में ही शारदा नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया जाता है कि पुलिस ने सोबरन उसके भाई और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया है। सोबरन के पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस की लचर कार्रवाई ने बढ़ाए आरोपियों के हौसले तीन दिन पहले जब सोबरन की पिटाई की गई थी तो उस समय शारदा नगर पुलिस टिप्पन पुरवा गांव में ही मौजूद थी। वही सोबरन को बेसुध हालत में घर से निकाल कर लाई थी। पुलिस ने ही सोबरन को थाने भेजा। लेकिन फिर भी प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। एक आरोपी का शांति भंग की आशंका में चालान करके पल्ला झाड़ लिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद आरोपियों के हौसले बुलंद थे। फायरिंग करके गांव में दहशत फैलाई। पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाई। सोबरन को हिरासत में ले लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।