सिटी कार्ट के बाहर से बाइक चोरी
Lakhimpur-khiri News - शहर में एक और बाइक चोरी की घटना हुई है। अनुपम बाजपेई की बाइक सिटी कार्ट के बाहर से चोरी हो गई। CCTV में चोर को बाइक ले जाते हुए देखा गया। अनुपम ने अपनी बाइक खरीददारी के दौरान खड़ी की थी और जब बाहर आए, तो बाइक गायब थी। उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

शहर में दिनदहाड़े बाइक चोरी की एक और घटना सामने आई है। मोहल्ला मुन्नूगंज निवासी अनुपम बाजपेई की बाइक सिटी कार्ट के बाहर से चोरी हो गई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक युवक बाइक ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। बताते हैं कि अनुपम बाजपेई रविवार दोपहर करीब 2:17 बजे सिटी कार्ट पर खरीददारी करने गए थे। उन्होंने अपनी बाइक विजय माहेश्वरी की गाड़ी के पास खड़ी कर दी और अंदर चले गए। करीब 2:25 बजे जब वह बाहर निकले तो उनकी बाइक गायब थी। बाइक गायब देखकर उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


