हाईवे पर चलती कार में किया स्टंट, वीडियो वायरल

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

लखीमपुर में एनएच 730 पर युवकों ने चलती कार से खतरनाक स्टंट किए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी और तेज रफ्तार गाड़ी चलाने के कारण पहले भी हादसों की चेतावनी दे चुके हैं। अब लोग इन युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

हाईवे पर चलती कार में किया स्टंट, वीडियो वायरल

लखीमपुर। एनएच 730 पर नकहा और चहमलपुर मार्ग पर यातायात नियमों को ताक पर रखकर सफर करने का एक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक एक चलती कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सड़क सुरक्षा नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में कार सवार युवक तेज रफ्तार गाड़ी में हुड़दंग मचा रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक जागरूक राहगीर ने युवकों की इस जानलेवा लापरवाही का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नकहा-चहमलपुर मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण पहले भी कई भीषण सड़क हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद युवा अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालकर रील बनाने और रसूख दिखाने के लिए ऐसे स्टंट कर रहे हैं। लोगों ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर स्टंटबाजी करने वाले इन युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।