ससुर का हत्यारोपी आलाकत्ल समेत गिरफ्तार
Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
खीरी टाउन के मोहल्ला अरनी खाना जिंसी में दामाद ने अपने ससुर की हत्या कर दी। हत्या लाठी डंडों से की गई थी। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त कमल को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया। खीरी थानाध्यक्ष ने बताया कि उसे चालान भेज दिया गया है।

खीरी टाउन के मोहल्ला अरनी खाना जिंसी में ससुर की हत्या करने वाले दामाद को खीरी पुलिस ने आलाकत्ल समेत गिरफ्तार कर लिया है। एक दिन पहले उसने लाठी डंडों से पीट कर अपने ससुर की हत्या कर दी थी। खीरी थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया कि हत्या के मामले में नामजद मुख्य अभियुक्त कमल पुत्र शिवकुमार निवासी जिन्सी अरनीखाना को झलरिया जाने वाले मार्ग से क्रासिंग के पहले गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त किया गया डंडा भी बरामद कर लिया है। खीरी पुलिस ने उसका चालान भेज दिया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


