गला दबाकर की गई थी दलित महिला की हत्या
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में एक दलित महिला की हत्या गला दबाकर की गई थी, जो 23 फरवरी को गायब हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है और दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। परिवार ने गांव के कुछ लोगों पर आरोप लगाया है।

लखीमपुर, संवाददाता। फरधान थाना क्षेत्र में रहस्यमय तरीके से गायब हुई दलित महिला की हत्या गला दबाकर की गई थी। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के साथ रेप की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि डॉक्टरों ने स्लाइड जांच के लिए भेजी है। पुलिस हत्या का केस दर्ज किया है। फरधान इलाके में रहने वाली एक 40 वर्षीय महिला 23 फरवरी को गांव में ही अपने देवर के घर गई थी। देर शाम वह अपने घर के लिए निकली और रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। घरवालों ने आरोप लगाया कि उसे कुछ लोग उठा ले गए हैं।
घरवालों ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। दो दिन बाद एसपी की दखल के बाद फरधान पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। लेकिन उसकी तलाशी में पुलिस लापरवाही दिखाती रही। शनिवार की सुबह उसका शव अर्धनग्न हालत में गांव के बाहर एक गेंहू के खेत से बरामद हुआ। उसके पर भी बंधे हुए थे। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर रेप के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाया। फिर पुलिस को तहरीर दी। मौका कर रहा था अनहोनी की आशंका, पुलिस मूंदे रही आंखें -मौका ए वारदात ही महिला के साथ हुई अनहोनी की आंशका बयां कर रहा था। गेंहू के खेत में जिस जगह महिला का शव मिला था। वहां गेंहू टूटा हुआ था। उसके पैर बंधे हुए थे। शव अर्धनग्न हालत में पड़ा था। जिसे देखकर लग रहा था कि महिला की नृशंस तरीके से हत्या की गई है। घटना के समय महिला ने खुद को बचाने के लिए काफी संघर्ष किया है। इसके बाद भी पुलिस आंखें मूंदे रही। घटना स्थल के जो हालात थे, उसे देखकर तो यही लगता है कि जिस जगह पर महिला का शव बरामद हुआ है। वही उसकी हत्या की गई। उसको कही और मारा गया। शव लाकर यहां डाल दिया गया। यह सम्भव तो नहीं लग रहा। परिजनों का कहना है कि महिला जिस समय गायब हुई उस समय वह पैदल घर आ गई थी। ये सच है तो उसे गांव से खींचकर घटना स्थल पर ले जाया गया। ऐसी हालत में महिला ने शोर किया होगा। उसने आरोपियों से बचने के लिए संघर्ष भी किया होगा। फिर किसी को भनक क्यों नहीं लगी। यह भी एक बड़ा सवाल है। अगर यह सब संभव हो पाया है तो घटना में एक अधिक लोग शामिल है। पुलिस अब उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। दो संदिग्ध हिरासत में पूछताछ जारी ::मृतका के घरवालों की गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिश है। परिजन उन्हीं लोगों पर हत्या और रेप का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गांव के ही दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। लेकिन अभी तक कुछ भी साफ नहीं हो पाया है। फरधान पुलिस ने मुकदमा सिर्फ हत्या की धारा में दर्ज किया है। यही तरफ महिला जब गायब हुई थी तब भी परिजनों ने अपहरण की तहरीर दी थी। पुलिस निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार फरधान। देर शाम महिला का शव गांव पहुंचा, जहां पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एहतियातन गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। शव गांव पहुंचने के दौरान भी पुलिस निगरानी बनी रही। क्षेत्राधिकारी सदर विवेक तिवारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। दिनभर पुलिस की निगरानी में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। सीओ सिटी विवेक तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल की निगरानी में कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण गला दबाना बताया गया है। रेप की पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों ने जो तहरीर दी थी। केस दर्ज किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा। डॉ. ख्याति गर्ग, एसपी खीरी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



