बाकेगंज बवाल को लेकर जुटे लोग, पुलिस कार्रवाई का विरोध
लखीमपुर के मोतीपुर गांव में आंबेडकर जयंती के दिन हुए बवाल के मामले में भारतीय दलित पैंथर संगठन ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया। संगठन ने 30 जून के बाद आंदोलन की चेतावनी दी है और सीओ तथा मैलानी इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

लखीमपुर। बाकेगंज के मोतीपुर गांव में आंबेडकर जयंती के दिन हुए बवाल के मामले में पुलिस पर गलत तरीके से कार्रवाई का आरोप लगाते हुए भारतीय दलित पैंथर संगठन के लोग लखीमपुर में जुटे। विलोबी हाल में बैठक करने के बाद संगठन ने अपना मांग पत्र सौंपा और मांगें पूरी न होने पर 30 जून के बाद आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन का कहना है कि 14 अप्रैल को बाकेगंज के मोतीपुर गांव में साजिश के तहत बवाल कराया गया। इसके बाद 15 अप्रैल की रात में सीओ, मैलानी इंस्पेक्टर अपने 40-50 पुलिसकर्मियों के साथ गांव में रात में बिजली कटवाकर लोगों के घरों घुसकर मारपीट की।
पुलिस का यह कृत्य घोर निंदनीय है। पुलिस पूरी तरह से चन्दा देवी को बचा रही है। संगठन ने मांग की है कि सीओ गोला, मैलानी इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की जाए। दोषी पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज हो और एसडीएम गोला को हटाया जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


