ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीबार्डर पर फर्राटा भर रहे हैं डग्गामार वाहन

बार्डर पर फर्राटा भर रहे हैं डग्गामार वाहन

भारत नेपाल के गौरीफंटा बार्डर पर सवारियां भरकर डग्गामार वाहन फर्राटा भर रहे हैं। विभाग के अधिकारियों पर कोई असर नही...

बार्डर पर फर्राटा भर रहे हैं डग्गामार वाहन
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीMon, 29 Oct 2018 12:57 AM
ऐप पर पढ़ें

भारत नेपाल के गौरीफंटा बार्डर पर सवारियां भरकर डग्गामार वाहन फर्राटा भर रहे हैं। विभाग के अधिकारियों पर कोई असर नही पड़ता। कमाई के लिए डग्गामार वाहन चालक लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि परिवहन विभाग मिलीभगत से अवैध वाहनों का संचालन किया जा रहा। इसीलिए यहां कभी चेकिंग नहीं होती है।भारत नेपाल का गौरीफंटा बार्डर यू तो तस्करी को लेकर आये दिन चर्चा में बना रहता है। रोजाना इस बार्डर से लाखों रुपये का प्रतिबंधित माल भारत से नेपाल व नेपाल से भारत लाया व ले जाया जाता है। एसएसबी समय समय पर तस्करी को जा रहे माल व तस्करों को पकड़ने में कामयाब भी होती है। लेकिन इन दिनों यातायात नियमों को ताक पर रखते हुए बार्डर पर बड़ी संख्या में छोटे सवारी वाहनों का संचालन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए एआरटीओ पीके सिंह ने बताया कि अगर बार्डर पर नियमों के विपरीत वाहनों का संचालन किया जा रहा है तो वह जल्द ही मौके पर पहुंचकरअभिलेखों की जांच के बाद कार्रवाई को अंजाम देंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें