साइबर जालसाजों ने उड़ाए तीन खातों से 57 हजार

Sep 19, 2025 05:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - जिले में साइबर ठगों ने 8 सितंबर 2025 को दो अलग-अलग वारदातों में तीन बैंक खातों से 57 हजार रुपये से अधिक चुरा लिए। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है और जांच शुरू हो गई है। एक पीड़ित के खाते से 52,500...

साइबर जालसाजों ने उड़ाए तीन खातों से 57 हजार

जिले में साइबर ठगों ने एक ही दिन दो अलग-अलग वारदातों में तीन बैंक खातों से 57 हजार से ज्यादा रुपये उड़ा लिए। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुजरात के कारंच स्थित जिताली निवासी हाल पता मोहम्मदी चंदन कुमार ने बताया कि 8 सितंबर 2025 को अज्ञात व्यक्ति ने यूपीआई के जरिए उनके दो बैंक खातों से 52,500 रुपये निकाल लिए। इसमें आईसीआईसीआई बैंक खाते से 36 हजार रुपये और बैंक ऑफ बड़ौदा गुजरात ब्रांच से 16,500 रुपये की निकासी की गई। दूसरी घटना निघासन थाना क्षेत्र में हुई।

यहां के गांव माझा निवासी नवजोत सिंह के मुताबिक 8 सितंबर को उनके बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा निघासन शाखा के खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 4,984 रुपये उनकी जानकारी के बिना निकाल लिए गए, जबकि खाते में कुल 5,585 रुपये ही जमा थे। दोनों पीड़ितों ने पुलिस से मामले की जांच कर साइबर ठगों को पकड़ने और उनकी निकाली गई रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।