पंजाबी गानों पर थिरके युवा, दिखा जोश
Lakhimpur-khiri News - -चैती मेले में पंजाबी नाइट की धूम, कलाकारों ने बांधा समांम, कलाकारों ने बांधा समां -पुराने कलाकारों के गीतों के साथ डांस ने भी किया कमाल फोटो --01--चै

गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी में आयोजित ऐतिहासिक चैती मेला के 11 वें दिन सांस्कृतिक मंच पर पंजाबी नाइट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एपजा के चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी रहे,कार्यक्रम अध्यक्ष सेवादार सुखविंदर सिंह टोनी, विशिष्ट अतिथि रंजीत सिंह, अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के नगर मंत्री सुधीर कोहली सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने अतिथियों का स्मृति चिन्ह व पुष्प मालाओं से स्वागत कर सहयोग के लिए आभार जताया। मुख्य अतिथि अनुराग सारथी ने कहा कि चैती मेले में बदलाव साफ दिखाई दे रहा है और भविष्य में और बेहतर कार्य की उम्मीद है।
कार्यक्रम अध्यक्ष सुखविंदर सिंह टोनी ने पहली बार पंजाबी कलाकारों को आमंत्रित करने के लिए चेयरमैन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरदासपुर (पंजाब) से आए डायमंड जट म्यूजिकल ग्रुप के सिंगर डायमंड जट ने जोशीले गीतों से की। उन्होंने अपने गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद रमन जोत के साथ डुएट प्रस्तुतियों ने भी खूब तालियां बटोरीं। पंजाबी लोकगीतों और संवादात्मक प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया, जिसमें दर्शकों ने जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम में हनी जोत सिंधू, पलक जोत मट्टू, रमन जोत मट्टू, प्रीत गिल और गोरा गिल ने भी अपनी प्रस्तुतियों से रंग जमाया। इस अवसर पर अजय शुक्ला, हरिओम श्रीवास्तव, हरजिंदर सिंह, मतीन अहमद, नरेन्द्र अग्निहोत्री, अतीश त्रिवेदी, प्रवीण बाजपेई, सूर्य प्रकाश मिश्रा, राजदीप शुक्ला, आशीष मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।--------------------------------------चैती मेले में आज -आज 9 अप्रैल को चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर सायं 7 बजे से धन निरंकार सत्संग का आयोजन किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


