Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsCultural Competitions Showcase Talent at Dhourhara Heritage Program

धौरहरा की धरोहर में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोहा

Lakhimpur-khiri News - शिक्षा संघर्ष मोर्चा और फाउंडेशन धौरहरा ने सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया, जिसमें क्षेत्र के विद्यालयों के बच्चों ने प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। बच्चों को पुरस्कार...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीSat, 28 Dec 2024 04:35 PM
share Share
Follow Us on

शिक्षा संघर्ष मोर्चा व फाउंडेशन धौरहरा की धरोहर कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। क्षेत्र के विद्यालयों के बच्चों ने प्रस्तुतियों से सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना व शिक्षा संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश गंभीर ने दीप जलाकर की। कस्बे के सन राइज एकेडमी, पीसीएल, जय मिश्रा कोचिंग सेंटर, राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजकीय इंटर कॉलेज सहित क्षेत्र के विद्यालयों के बच्चों ने गीत संगीत, सोलो व डांस प्रतियोगिता में प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया। निर्णायक मंडल के मुख्य रुप में बद्री प्रसाद यादव, शुभी मिश्रा, रेखा रानी, शुभी मिश्रा मौजूद रही। धौरहरा की धरोहर के रूप में संस्था ने स्व. समलिया प्रसाद मिश्र को चुना। इसका सम्मान उनके पुत्र योगेंद्र मिश्रा को दिया गया। कार्यक्रम में भाग करने वाले बच्चों को संस्था के अध्यक्ष महेश गंभीर ने शील्ड व प्रसास्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी सुरेश मिश्रा, सुदीप निगम, अधिवक्ता संघ तहसील धौरहरा के कार्यवाहक अध्यक्ष विजय कुमार त्रिवेदी, जितेंद्र दीक्षित, विवेक सिंह ठाकुर, संजय दीक्षित, अभय अवस्थी, अनुज अवस्थी, राजहंस मिश्रा, उपेंद्र मिश्रा मौजूद रहे। संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि रामवाटिका धाम में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें