Lakhimpur Khiri News: गांव की आबादी में पहुंचा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

Lakhimpur Khiri News: बिजुआ के मूड़ा सवारान गांव में नहर से तालाब में मगरमच्छ पहुंचने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने नहर में मगरमच्छ की मौजूदगी की पहले ही सूचना दी थी, पर तालाब में इसकी उपस्थिति ने दहशत फैला दी। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और तालाब के पास न जाने की सलाह दी है।

Lakhimpur Khiri News: गांव की आबादी में पहुंचा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

Lakhimpur Khiri News: बिजुआ। ब्लॉक के मूड़ा सवारान गांव में मगरमच्छ देखे जाने से हड़कंप मच गया। कई दिनों से नहर में मगरमच्छ देखे जाने की सूचना मिल रही थी, लेकिन आज वह नहर पार कर गांव के मूड़ा तालाब में पहुंच गया। तालाब में मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार पिछले एक सप्ताह से नहर में मगरमच्छ होने की चर्चा थी। किसान जब खेतों की ओर जा रहे थे तो उन्होंने नहर में मगरमच्छ को तैरते देखा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पहले ही दी थी, लेकिन सुबह जब ग्रामीण तालाब की तरफ गए तो वहां बड़े आकार का मगरमच्छ पानी में मौजूद था।

देखते ही देखते पूरे गांव में यह खबर फैल गई और तालाब किनारे ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने गोला वन रेंज को सूचित किया। सूचना पर गोला वन रेंज की टीम अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची और तालाब व आसपास के क्षेत्र की जांच-पड़ताल की। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को तालाब के पास न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी है। अधिकारियों ने बताया कि नहर का जलस्तर बढ़ने के कारण जंगल क्षेत्र से मगरमच्छ नहर के रास्ते इधर आ गया है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को तालाब के पास अकेले न भेजें और मवेशियों को भी तालाब से दूर रखें। विभाग की टीम मगरमच्छ की निगरानी कर रही है और उसे सुरक्षित पकड़कर नदी में छोड़ने की योजना पर काम कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखीमपुरखीरीLakhimpur Khiri News: गांव की आबादी में पहुंचा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत