Lakhimpur Khiri News: खेत में पहुंचा घड़ियाल पकड़ा, घाघरा नदी में छोड़ा

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

Lakhimpur Khiri News: धौहराह खंड के छेदी पुरवा में एक घड़ियाल खेतों में देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और वन कर्मियों को दी। मौके पर पहुंचकर वन विभाग ने घड़ियाल को रेस्क्यू किया और उसे घाघरा नदी में छोड़ दिया। इस घटना के दौरान ग्रामीण धान की रोपाई कर रहे थे।

खेत में पहुंचा घड़ियाल पकड़ा, घाघरा नदी में छोड़ा

Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा। धौरहरा रेंज के छेदी पुरवा (रामनगर बगहा) में रविवार दोपहर एक घड़ियाल खेतों में देखा गया। ग्रामीणों ने पुलिस और वन कर्मियों को सूचना दी। काफी देर तक मशक्कत करने के बाद घड़ियाल को पकड़ा जा सका, जिसे घाघरा नदी में छोड़ दिया गया। छेदी पुरवा निवासी ग्रामीण खेतों में धान की रोपाई कर रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने राजेश के खेत में घड़ियाल को घुसते हुए देखा। ग्रामीणों ने शोर शराबा करना सुरु कर दिया। कुछ देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। किसी ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पहुंचे कॉन्स्टेबल अंकित लोहिया और मुकेश कुमार ने लोगों की भीड़ को वहां से हटाते हुए वन विभाग को सूचना दी।

करीब एक बजे वन विभाग से कन्हैया तिवारी, दीपक मिश्रा आदि मौके पर पहुंचे और कुछ देर की मशक्कत के बाद घड़ियाल को रेस्क्यू कर घाघरा नदी में छोड़ दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।