Lakhimpur Khiri News: सीडीओ की छापामारी में पीएमश्री स्कूल बाउंड्री में पुरानी ईंटों का प्रयोग मिला

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर के मितौली ब्लाक की ग्राम पंचायत रतहरी के पीएमश्री विद्यालय की बाउंड्रीवाल में पुरानी ईंटें प्रयोग की जा रही थीं। सीडीओ अभिषेक कुमार ने छापामारी कर कंसल्टिंग इंजीनियर और ग्राम पंचायत अधिकारी को आरोप पत्र देने का निर्देश दिया। अधिकारियों में हड़कम्प मच गया है।

सीडीओ की छापामारी में पीएमश्री स्कूल बाउंड्री में पुरानी ईंटों का प्रयोग मिला
सीडीओ की छापामारी में पीएमश्री स्कूल बाउंड्री में पुरानी ईंटों का प्रयोग मिला

Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। मितौली ब्लाक की ग्राम पंचायत रतहरी के पीएमश्री विद्यालय की बाउंड्रीवाल में विभाग के जिम्मेदारों की मनमानी सामने आई है। सीडीओ की छापामारी में सामने आया कि बाउंड्रीवाल निर्माण में पुरानी ईंटों का प्रयोग किया जा रहा था। इसको छिपाने के लिए साथ ही प्लास्टर भी कराया जा रहा था। यह देखकर सीडीओ का पारा चढ़ गया। कंसल्टिंग इंजीनियर व ग्राम पंचायत अधिकारी को आरोप पत्र देने का निर्देश दिया वहीं शिथिल पर्यवेक्षक मिलने पर एडीओ पंचायत से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। रतहरी पीएमश्री स्कूल की बाउंड्री वाल का निर्माण चल रहा था। सीडीओ अभिषेक कुमार ने गुरुवार को अचानक छापा मारा।

मौके पर पहुंचे सीडीओ के निरीक्षण में सबसे पहले ही नजर आया कि बाउंड्री वाल में पुरानी ईंटें लगाई जा रही थी। यह देखकर सीडीओ का पारा चढ़ गया। सीडीओ ने निर्माण प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने कंसलटिंग इंजीनियर और ग्राम पंचायत अधिकारी को आरोप पत्र जारी करने के निर्देश दिए। वहीं निर्माण कार्य की प्रभावी निगरानी न किए जाने पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत के प्रति भी नाराजगी जताते हुए एडीओ पंचायत से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। बताते हैं कि पुरानी बनी बाउंड्री वाल को तोड़कर नई बाउंड्री वॉल पुरानी ईंटों से बनाई जा रही थी। इसका आईडी कोड भी जनरेट न होने की बात कही जा जा रही है। सीडीओ ने बताया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। सीडीओ की इस कार्रवाई से अधिकारियों में भी हड़कम्प मच गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखीमपुरखीरीLakhimpur Khiri News: सीडीओ की छापामारी में पीएमश्री स्कूल बाउंड्री में पुरानी ईंटों का प्रयोग मिला