रसोइयों का प्रदर्शन मांगा 10 हजार मानदेय

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - रसोइयों ने अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर विलोबी मैदान में धरना दिया। उन्होंने 10,000 रुपये प्रति माह मानदेय की मांग की और कहा कि छात्र संख्या कम होने पर उन्हें नहीं निकाला जाए। साथ ही, दुर्घटना बीमा और सेवा नियमावली की भी मांग की गई। यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो 21 मई को इको गार्डन में फिर से धरना होगा।

रसोइयों का प्रदर्शन मांगा 10 हजार मानदेय

सात सूत्रीय मांगों को लेकर रसोइयों ने बुधवार को विलोबी मैदान में एकत्र होकर धरना प्रदर्शन किया। रसोइयों ने दस हजार प्रतिमाह मानदेय की मांग की। मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट में सौंपा। प्रदेश महामंत्री कैलाश कुमार ने कहा कि रसोइयों को मानदेय दस हजार रुपया प्रतिमाह दिया जाए, छात्र संख्या कम होने पर रसोइयों को न निकाल जाए। रसोइयों की सेवा नियमावली बनाई जाए और राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। कार्य दिवस में अप्रिय दुर्घटना होने पर 25 लाख का दुर्घटना बीमा देने के भी मांग उठाई। उन्होंने यह भी कहा कि अगर मांगे न मानी गई तो 21 मई को इको गार्डन लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रानी देवी, भारती, बिट्टू देवी, सहित तमाम रसोइया मौजूद रहीं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।