
कैथोला में पांचवे दिन भी नहीं थमी पत्थरबाजी
Lakhimpur-khiri News - हैदराबाद के ग्राम कैथोला में पत्थरबाज़ी की घटनाएँ लगातार पांचवे दिन जारी हैं। ग्रामीण दहशत में हैं और रात में घर से बाहर निकलने से कतराते हैं। सीओ रमेश कुमार तिवारी ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश...
हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कैथोला में पत्थरबाज़ी की घटनाएँ लगातार पांचवें दिन भी जारी रहीं। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि ग्रामीण दहशत में जी रहे हैं। रात होते ही लोग अपने बच्चों और परिजनों को लेकर घरों से बाहर निकलने से कतराने लगे हैं। लगातार बिगड़ती स्थिति को देखते हुए सीओ रमेश कुमार तिवारी ने मामले को गंभीरता से लिया और थाना हैदराबाद पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। सीओ ने साफ कहा कि यदि समय रहते कठोर कदम उठाए जाएँ तो हालात ठीक हो सकते हैं और ग्रामीणों में सुरक्षा का भरोसा पैदा किया जा सकता है।
हैरानी की बात है कि सीओ के निर्देशों के बावजूद थाना हैदराबाद पुलिस पूरी तरह निष्क्रिय है। न तो कोई ठोस कार्रवाई की गई और न ही पत्थरबाज़ों पर शिकंजा कसने की कोशिश। पुलिस की यह लापरवाही ही उपद्रवियों का हौसला बढ़ा रही है, जिसके चलते घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और पत्थरबाज़ी पर तुरंत रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि गाँव में शांति और सुरक्षा का माहौल वापस लौट सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




