
कॉरिडोर परिसर में ढही दीवार, उठे सवाल
Lakhimpur-khiri News - छोटी काशी कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। एक दीवार छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के दबाव में गिर गई। निर्माण एजेंसी ने मलबा हटाकर दीवार का पुनर्निर्माण शुरू कर दिया है। स्थानीय नागरिकों ने गुणवत्ता पर जोर दिया है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। छोटी काशी कॉरिडोर का निर्माण कार्य इन दिनों तेजी से कराया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत तीर्थ कुण्ड के दक्षिण तरफ में बनाई गई एक दीवार अचानक ढह जाने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। बताया जा रहा है कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दबाव में यह दीवार गिर गई थी। घटना के बाद निर्माण एजेंसी ने तत्काल मलबा हटाकर दीवार का पुनर्निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कॉरिडोर निर्माण कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके पूर्ण होने के बाद छोटी काशी का धार्मिक और पर्यटन स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा।

लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। वहीं परियोजना से जुड़े जूनियर इंजीनियर ने स्पष्ट किया कि गिरने वाली दीवार स्थायी नहीं थी, बल्कि इसे एक नमूने के रूप में तैयार किया गया था, ताकि यह आकलन किया जा सके कि निर्माण के बाद संपूर्ण संरचना का दृश्य और सौंदर्य कैसा दिखाई देगा। उन्होंने बताया कि तकनीकी मूल्यांकन के बाद दीवार को और अधिक मजबूत व आकर्षक रूप में पुनः निर्मित किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




