भाजपा विधायकों और मंत्रियों की संपत्ति की हो जांच : रवि वर्मा

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

लखीमपुर में पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस वार्ता में भाजपा पर आरोप लगाए। उन्होंने विधायकों, मंत्रियों और सांसदों की संपत्ति की जांच की मांग की। अवैध खनन, पुलिस के द्वारा महिलाओं और बच्चों के साथ अभद्रता, और महोबा के मामले में कार्रवाई न होने पर भी सवाल उठाए।

भाजपा विधायकों और मंत्रियों की संपत्ति की हो जांच : रवि वर्मा

लखीमपुर। कांग्रेस कार्यालय पर प्रेसवार्ता में पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों, मंत्रियों व सांसदों की संपत्ति की जांच कराई जाए। चुनाव के समय निर्वाचन आयोग को दिए गए आय-व्यय के ब्योरे के आधार पर जांच हो। उन्होंने कहा कि विधायकों के संरक्षण में जिले में अवैध खनन चल रहा है। पूर्व सांसद रवि वर्मा ने महोबा में छात्रा के साथ दरिंदगी और खीरी के चंदनचौकी क्षेत्र में पॉक्सो मामलों में कार्रवाई न होने पर सवाल उठाए। उन्होंने बांकेगंज के मोतीपुर में डॉ. आंबेडकर की मूर्ति विवाद के दौरान महिलाओं और बच्चों के साथ पुलिस ने अभद्रता की।

इस मामले में भी कार्रवाई नहीं हुई। जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा कि सरकार पुलिस के दम पर पीड़ितों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जल्द ही विधायक और सांसदों की संपत्ति की जांच की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन देगी। उन्होंने भाजपा को चिट फंड कंपनी बताया। इससे पहले कांग्रेस जिला प्रवक्ता अमित गुप्ता ने कहा कि खुलेआम बालू खनन हो रहा है, लेकिन प्रशासन मौन बना हुआ है। उन्होंने कहा कि बिना सरकार के संरक्षण के अवैध खनन संभव नहीं है। पीएम केयर फंड, इलेक्टोरल बॉन्ड और राम मंदिर निर्माण के नाम पर जुटाए गए चंदे का हिसाब भी जनता को नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर भी सरकार को घेरा। इस दौरान मोहनचंद उप्रेती आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।