व्यापारी पर हमला को लेकर पहुंचे सांसद राकेश राठौर
Lakhimpur-khiri News - कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने शनिवार को मोहम्मदी में एक मोबाइल शॉप व्यापारी से मिलने पहुंचे, जो दिन दहाड़े मारपीट का शिकार हुए थे। उन्होंने पुलिस से कठोर कार्रवाई की मांग की और स्थानीय लोगों को एकजुट रहने की सलाह दी। व्यापारी ने भाजपा नेता पर ब्याज के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
कस्बा के एक मोबाइल शॉप व्यापारी से दिन दहाड़े मारपीट के मामले में पीड़ित व्यापारी से मिलने कांग्रेस सांसद राकेश राठौर शनिवार को मोहम्मदी पहुंचे। राठौर ने घर पहुंच कर हाल-चाल जाना और वहीं से फोन लगाकर यह घटना से संबंधित जानकारी एसपी और आईजी को देते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की। वहीं उन्होंने स्थानीय पुलिस से वार्ता कर सूदखोरी की धाराएं बढ़ाने को लेकर चर्चा करते हुए हर संभव सहायता देने का शासन दिया है। मोहल्ला पश्चिमी लखपेडां सुजीत राठौर ने भाजपा नेता राजपाल पर पांच प्रतिशत ब्याज की दर से रकम उधार ली थी। जिसे चुकता करने के बाद भारी भरकम ब्याज लगाकर अतिरिक्त धन वसूलने को लेकर दबाव बनाने लगाने का आरोप लगाते असमर्थता जताने पर गुरुवार को आरोपी ने 2:30 बजे करीब व्यापारी की दुकान में घुसकर घसीटते हुए सड़क पर लाकर लात घूसों से पिटाई करने लगा।
शोरगुल सुनकर व्यापारी बचाने दौड़े। जिससे उसकी जान बच सकी। आरोपी जान से मार डालने की धमकी देकर चला गया था। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने सत्ता पक्ष के दबाव के चलते मामला दर्ज नहीं किया। शनिवार को सीतापुर के सांसद राकेश राठौर काफिले के साथ पीड़ित के आवास पर पहुंचे और घटना की कठोर निंदा करते हुए कहा इस सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। जैसे गंभीर आरोप लगाए उन्होंने पीड़ित और समुदाय के लोगों पर एकजुटता बनाए रखना घटना में कार्रवाई न होने पर अगली रणनीति तय करने की बात कही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


