ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीकांग्रेस ने निकाली पाकिस्तान की शव यात्रा, पुतला जलाया

कांग्रेस ने निकाली पाकिस्तान की शव यात्रा, पुतला जलाया

पुलवामा की घटना के बाद अभी तक लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ है। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान की शवयात्रा निकाली। कई संगठनों ने शोकसभाओं के आयोजन...

पुलवामा की घटना के बाद अभी तक लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ है। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान की शवयात्रा निकाली। कई संगठनों ने  शोकसभाओं के आयोजन...
1/ 2पुलवामा की घटना के बाद अभी तक लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ है। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान की शवयात्रा निकाली। कई संगठनों ने शोकसभाओं के आयोजन...
पुलवामा की घटना के बाद अभी तक लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ है। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान की शवयात्रा निकाली। कई संगठनों ने  शोकसभाओं के आयोजन...
2/ 2पुलवामा की घटना के बाद अभी तक लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ है। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान की शवयात्रा निकाली। कई संगठनों ने शोकसभाओं के आयोजन...
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीMon, 18 Feb 2019 11:46 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलवामा की घटना के बाद अभी तक लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ है। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान की शवयात्रा निकाली। कई संगठनों ने शोकसभाओं के आयोजन किए। युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने विलोबी मेमोरियल हाल के मैदान में एकत्र होकर शहर के मुख्य मार्गों पर पाकिस्तान की शवयात्रा निकाली। कचेहरी गेट पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। यहां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मनीष सिंह भंडारी ने कहा पुलवामा की घटना से देश के लोग गमगीन हैं। अब निंदा की जगह पाकिस्तान को उसकी हरकतों के लिए सबक सिखाना होगा।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह, पंकज दीक्षित, रवि तिवारी, रियाज अहमद, राजेश प्रधान, प्रियांशू अवस्थी सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल थे। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क में एकत्र होकर शहर में कैंडिल मार्च निकाला, शहीदों को श्रद्धांजलि दी। आतंकवाद को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अमरनाथ भारती, सर्वजीत सिंह, संतोष कुमार, अनूप गौतम,संजय तथा विपिन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।नगर वैश्य समाज ने कंपनी बाग में शोकसभा का आयोजन किया। इसमें दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। कार्यकर्ताओं ने कश्मीर से धारा 370 हटाने की मांग की। सर्वशक्ति अभिलाषा संस्था ने कैंडिल मार्च निकाला, शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें