Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsCongress Launches Save MNREGA Campaign Accuses Government of Ignoring Workers Rights
कांग्रेस आज से चलाएगी मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान

कांग्रेस आज से चलाएगी मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - कांग्रेस के पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत प्रेसवार्ता में केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह गरीबों के अधिकारों को छीन रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना को खत्म करना अन्याय है और यह गांधीजी की विरासत का अपमान है। कांग्रेस आगामी दिनों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी।

Jan 11, 2026 12:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

कांग्रेस के चल रहे मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत शनिवार को कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार कॉरपोरेट हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है, गरीब-मजदूर विरोधी नीतियां अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा जैसी मजदूर हितैषी योजना को हटाकर नई योजना लाना गरीबों के साथ अन्याय है। पूर्व सांसद ने कहा कि महात्मा गांधी सिर्फ नाम नहीं रोजगार सम्मान और हक की पहचान है। मनरेगा से गांधीजी का नाम हटाना, गरीब और मजदूर के हक पर हमला है। सरकार गरीबों से काम का अधिकार छीन रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मनरेगा में देश के प्रत्येक ग्रामीण परिवार को काम की कानूनी गारंटी थी। किसी भी ग्राम पंचायत में काम मांगने पर 15 दिनों में काम देना अनिवार्य था। सरकार ने इसे समाप्त कर दिया। जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत कांग्रेस 11 जनवरी को जिला मुख्यालय पर एक दिन का उपवास, प्रतीकात्मक विरोध दिवस मनाएगी। 12 से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर जनसंपर्क कर सभी ग्राम पंचायत में चौपले, नुक्कड़ सभाएं की जाएंगी। मनरेगा बचाओ संग्राम की जिला कोऑर्डिनेटर शिप्रा अवस्थी ने कहा कि उच्च महंगाई के बावजूद पिछले तीन वर्षों से मनरेगा के बजट में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। कांग्रेस प्रवक्ता रवि तिवारी, मोहन चंद्र उप्रेती, रियाज अहमद मोनू, नवाज खान, डा. रईस अहमद उस्मानी, अमित गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, सत्ती सरन गौतम, रामपाल शाक्य आदि मौजूद रहे।