ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीबिरज में बाजे बधाई, नंद घर जनमे कन्हाई

बिरज में बाजे बधाई, नंद घर जनमे कन्हाई

लीला पुरुषोत्तम भगवान श्रीकृष्ण का जन्म दिवस शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण का भव्य श्रंगार किया...

बिरज में बाजे बधाई, नंद घर जनमे कन्हाई
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीSun, 02 Sep 2018 09:33 PM
ऐप पर पढ़ें

लीला पुरुषोत्तम भगवान श्रीकृष्ण का जन्म दिवस शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण का भव्य श्रंगार किया गया। मंदिरों में भजन संध्या आदि के कार्यक्रम किए गए। भगवान के जन्म के बाद जमकर आतिश बाजी का दौर चला। मंदिर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठे।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शहर में दो दिन मनाया जाएगा। पहले दिन मंदिरों में जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। इस मौके पर मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया। मंदिरों में श्रीराधा और कृष्ण का भव्य श्रंगार किया गया। मंदिरों में भजन संध्या आदि के कार्यक्रम किए गए। शहर के मुड़िया महंत को भव्य रूप से झिलमिलाती झालरों से सजाया गया।

रंग बिरंगी रोशनी में सजी श्रीराधा और कृष्ण भी मनोहारी झांकी के दर्शन करने के लिए शहर के हजारों लोग उमड़े। यहां देररात तक भजन कीर्तन आदि का कार्यक्रम हुआ। गल्लामंडी स्थित मारवाड़ी मंदिर में जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। यहां बच्चों ने जन्मोत्सव की खुशी में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। चंदेल ठाकुरद्वारा नौरंगाबाद में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें शहर के तमाम कलाकार एकत्र हुए यहां भी 12 बजे तक भजन संध्या का कार्यक्रम चला। इसके अलावा संकटादेवी मंदिर, रामनवमी मंदिर, रामजानकी मंदिर, मनकामेश्वर मंदिरों में भी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रविवार को संतों के अलावा और मंदिरों में जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण जन्म के बाद लोगों ने जगत के पालनहार के जन्म की खुशी में जमकर आतिशबाजी की। भगवान की आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। जन्माष्टमी को लेकर शहर में जमकर हुई खरीदारी जन्माष्टमी पर्व घरों में और पुलिस लाइन में सोमवार को मनाया जाएगा। सोमवार के लिए रविवार को बाजार में दिनभर भीड़ रही लोगों ने घरों को सजाने के लिए झालरों और भगवान श्रीकृष्ण और राधा के लिए कपड़े और पूजन सामग्री की खरीद की। इस मौके दिन घरों की सफाई की गई। पूजाघरों को विधिवत सजाया गया। पूजन सामग्री और भगवान के कपड़ों की खरीद के लिए शहर के खपरैल बाजार और संकटादेवी बाजार में दिनभर खरीदारों की भीड़ रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें