शहर में कई जगह आज होगा होलिका दहन

Mar 03, 2026 05:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

Lakhimpur-khiri News - गोला गोकर्णनाथ में होलिका दहन की तिथि को लेकर आचार्यों और पुरोहितों के बीच मतभेद के कारण असमंजस की स्थिति उत्पन्न हुई। 2 मार्च की रात कुछ स्थानों पर होलिका दहन नहीं हुआ और 3 मार्च को किया गया। इस कारण कई लोग निराश होकर लौट गए, लेकिन कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा।

शहर में कई जगह आज होगा होलिका दहन

गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। होलिका दहन की तिथि को लेकर आचार्यों और पुरोहितों की अलग-अलग घोषणाओं के चलते शहर में असमंजस की स्थिति बनी रही। धार्मिक विद्वानों के मतभेद के कारण कुछ स्थानों पर 2 मार्च की रात होलिका दहन नहीं किया गया, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई। नगर क्षेत्र में परंपरागत रूप से 23 स्थानों पर होलिका दहन होता है। इनमें अधिकांश स्थानों पर 2 मार्च की रात विधि-विधान से होलिका दहन संपन्न हुआ। वहीं मेला मैदान, मुन्नूगंज, मां मंगला देवी मंदिर परिसर, सर्वोदयनगर और नीची भूड़ क्षेत्र में 2 मार्च को होलिका दहन नहीं किया गया।

इन स्थानों पर 3 मार्च की रात होलिका दहन संपन्न कराया गया। आयोजकों के अनुसार तिथि और शुभ मुहूर्त को लेकर मतभेद के चलते अलग निर्णय लिया गया था। संबंधित क्षेत्रों में 3 मार्च को होलिका दहन किए जाने की सूचना प्रचारित कराई गई कि 3 मार्च की रात 1.30 बजे होलिका दहन किया जाएगा। दो अलग-अलग तिथियों पर होलिका दहन होने से आमजन में भ्रम की स्थिति बनी रही। कई लोग 2 मार्च को निर्धारित स्थानों पर पहुंचे, लेकिन कार्यक्रम न होने से वापस लौट गए। हालांकि दोनों दिन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए और सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किए गए थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।