Lakhimpur Khiri News: सावन को सिर्फ तीन दिन बाकी, तैयारियों का जायजा
Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ में सावन के दौरान लाखों शिवभक्तों के लिए सुरक्षा और सुविधाएं सुनिश्चित करने हेतु विधायक अमन गिरि ने रविवार को व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मंदिर परिसर और कॉरिडोर क्षेत्र की व्यवस्थाओं की समीक्षा की ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सके।

Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। सावन माह के दौरान छोटी काशी गोला में आने वाले लाखों शिवभक्तों एवं कांवड़ियों की सुरक्षा सुविधा और सुचारु व्यवस्थाओं को लेकर रविवार को व्यापक तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान विधायक अमन गिरि ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शिव मंदिर परिसर और निर्माणाधीन छोटी काशी कॉरिडोर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रवेश एवं निकास मार्ग यातायात व्यवस्था सुरक्षा प्रबंधन भीड़ नियंत्रण पार्किंग स्वच्छता प्रकाश व्यवस्था पेयजल चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने स्थानीय पंडा पुजारियों श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस सीओ महक शर्मा, कोतवाल अम्बर सिंह ने भी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया और भरोसा दिलाया कि सावन मेले से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी कर ली जाएंगी ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित सुगम और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।


