एसएसबी कैंप में हिंदी पखवाड़े पर प्रतियोगिताओं का आयोजन
सशस्त्र सीमा बल नई दिल्ली एवं गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार एसएसबी 39 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल गदनियां कैंप में हिंदी पखवाड़ा दिवस का...

पलियाकलां-खीरी।
सशस्त्र सीमा बल नई दिल्ली एवं गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार एसएसबी 39 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल गदनियां कैंप में हिंदी पखवाड़ा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वाहिनी मुख्यालय में हिंदी में निबंध, वाद विवाद प्रतियोगिता, टिप्पण एवं मसौदा लेखन पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 26 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें 14 प्रतिभागी हिंदी भाषी क्षेत्र से शामिल हुए। प्रतियोगिता में आरक्षी मयंक कुमार शर्मा ने पहला, मुख्य आरक्षी मंत्रालयिक सुवेद कुमार व आरक्षी सामान्य रवि कांत त्यागी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा बारह प्रतिभागी अहिंदी भाषी क्षेत्र से सम्मिलित हुए जिसमें पहला स्थान आरक्षी सामान्य कृष्णा राव बी, दूसरा स्थान आरक्षी सामान्य काले नीलेश व तीसरा स्थान आरक्षी सामान्य देवव्रत घोष ने प्राप्त किया। बल सदस्यों ने अपनी स्वरचित कविताएं सुनाई। मंचासीन अध्यक्ष द्वारा सभी बल सदस्यों को अधिक से अधिक हिंदी में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया और बताया गया कि हिंदी लिखने पढ़ने और समझने में सबसे सरल भाषा है। हिंदी ही एकमात्र ऐसी भाषा है जो पूरे भारत को एक सूत्र में पिरो सकती है।
