ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीUP : लखीमपुर पहुंचे योगी, बंद कमरे में हो रही है अधिकारियों की बैठक- VIDEO

UP : लखीमपुर पहुंचे योगी, बंद कमरे में हो रही है अधिकारियों की बैठक- VIDEO

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखीमपुर पहुंच गए। लखनऊ में हो रही बारिश और मौसम की खराबी की वजह से मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर करीब दो घंटे देरी से यहां पहुंचा। यहां कलक्ट्रेट के बन्द सभागार में...

UP : लखीमपुर पहुंचे योगी, बंद कमरे में हो रही है अधिकारियों की बैठक- VIDEO
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुर खीरीFri, 08 Jun 2018 03:31 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखीमपुर पहुंच गए। लखनऊ में हो रही बारिश और मौसम की खराबी की वजह से मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर करीब दो घंटे देरी से यहां पहुंचा। यहां कलक्ट्रेट के बन्द सभागार में मुख्यमंत्री अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। सभी अफसरों के मोबाइल स्विच ऑफ करा दिए गए हैं। गेट को अंदर से बन्द कर लिया गया है। यहां सीएम अलग अलग विभाग की अलग अलग समीक्षा कर रहे हैं। योगी शहर के बाहरी इलाके के गांव लाहोरीनगर में सीएम योगी चौपाल लगाएंगे। मुख्यमंत्री यहां कई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की दोपहर करीब 11:48 बजे लखीमपुर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतारा गया। यहां सांसदों और विधायकों ने सीएम की अगवानी की। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे कलक्ट्रेट सभागार पहुंच गए, यहां उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेने शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री इस अहम बैठक में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री के प्राथमिकता वाली योजनाओं पर मुख्यमंत्री का विशेष फोकस इस बैठक में बना हुआ है। जिले में उज्जवला, स्वच्छता अभियान, ओडीएफ जैसे योजनाओं की मुख्यमंत्री समीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के साथ में जिले के पंचायत राज मंत्री, प्रभारी मंत्री गुलाब देवी भी मौजूद हैं।

कलेक्ट्रेट सभागार में घुसते ही सीएम का प्रभारी मंत्री, डीएम शैलेंद्र सिंह, एसपी रामलाल वर्मा ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इसके बाद सीधे समीक्षा बैठक शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री करीब एक घंटे तक गृह अधिकारियों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद जिले के 150 प्रधानों से मुख्यमंत्री सीधे वार्ता करेंगे। सीएम की वार्ता के लिए चयनित 150 प्रधानों को सुबह से ही यहां बुला लिया गया है। मुख्यमंत्री उनसे विकास कार्यों की हकीकत पता लगाएंगे। इसके बाद सीएम का काफिला शहर से पांच किलोमीटर दूर लाहोरीनगर गांव पहुंच जाएगा। जहां गांव में चौपाल लगाकर सीएम विकास कार्यों की हकीकत जानेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें