ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीगोद लिए वार्ड में चलाया स्वच्छता अभियान

गोद लिए वार्ड में चलाया स्वच्छता अभियान

सहज व अंत्योदय स्तरीय समिति ने ईदगाह मोहल्ले को गोद लेकर स्वच्छता अभियान चलाया। महिलाओं ने मोहल्ले की गलियों में सफाई की और मोहल्ले के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित...

गोद लिए वार्ड में चलाया स्वच्छता अभियान
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीWed, 26 Sep 2018 10:32 PM
ऐप पर पढ़ें

सहज व अंत्योदय स्तरीय समिति ने ईदगाह मोहल्ले को गोद लेकर स्वच्छता अभियान चलाया। महिलाओं ने मोहल्ले की गलियों में सफाई की और मोहल्ले के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया। समिति ने वार्ड को स्वच्छ भारत अभियान के तहत गोद ले रखा है। अभियान की शुरुआत वार्ड में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय से की गयी। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व नगर पालिका कर्मचारियों ने वार्ड में सफाई की। शहर मिशन प्रबंधक गरिमा सिंह व अन्य सदस्यों ने घर-घर जाकर लोगो को सफाई के लिए जागरूक किया। पॉलीथीन को न उपयोग करने को कहा। अभियान का संचालन शहर मिशन प्रंबंधन इकाई डूडा के नेतृत्व में किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें