स्वच्छ सर्वेक्षण-2025-26 को लेकर कार्यशाला आयोजित

Feb 27, 2026 01:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के तहत नगर पालिका परिषद लखीमपुर ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2025-26 और गार्बेज फ्री सिटी पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। अधिकारियों ने नई पहल ‘बढ़ाएं हाथ करें सफाई साथ’ की जानकारी दी। नगर पालिका अध्यक्ष ने जन जागरूकता और निगरानी के महत्व पर जोर दिया।

स्वच्छ सर्वेक्षण-2025-26 को लेकर कार्यशाला आयोजित

स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण-2025-26, गार्बेज फ्री सिटी एवं ओडीएफ के संबंध में नगर पालिका परिषद लखीमपुर द्वारा बिलोबी मेमोरियल हाल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने स्वच्छता की नई पहल ‘बढ़ाएं हाथ करें सफाई साथ’ की भी जानकारी दी। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग के लिए नगर पालिका लगातार प्रयासरत है और इसके लिए प्रत्येक वार्ड में विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जन-जन की भागीदारी से ही शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि कूड़ा इधर-उधर न फेंकें और घरों से निकलने वाले कचरे को अलग अलग ही दें। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि गार्बेज फ्री सिटी और ओडीएफ की स्थिति बनाए रखने के लिए निरंतर निगरानी और जनजागरूकता जरूरी है। इसके लिए स्कूलों, बाजारों और मोहल्लों में जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। कार्यशाला में संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।