नवोदय के बच्चों ने निकाली पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली
जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली निकाली। रैली से छात्र-छात्राओं ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करत हुए...

जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली निकाली। रैली से छात्र-छात्राओं ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करत हुए इसके संरक्षण की अपील की।
जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली के छात्र-छात्राओं ने पेस सेटिंग एक्टिविटी के तहत वाइस प्रिंसिपल पीके शुक्ला के निर्देशन में मितौली कस्बे के विभिन्न मार्गों से पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली निकाली। स्कूल से शुरू हुई जागरूकता रैली मैनहन मोड़, मेन रोड, अस्पताल रोड होते हुए वापस स्कूल पहुंची। यहां पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं अपने हाथों में जागरूकता से संबंधित स्लोगन लिखी हुई तख्तियां लिए हुए थे। रैली के माध्यम से बच्चों ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण की अपील करते हुआ बताया कि आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण संरक्षण बहुत जरूरी है बिना पर्यावरण संरक्षण के मानव जीवन संभव नहीं है। पर्यावरण संतुलन ठीक न रहने से फसलों और मानव जीवन को काफी नुकसान होगा। नुकसान के प्रति लोगों को सचेत करते हुए बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण की अपील की। जागरूकता रैली में कला शिक्षक एसपी सिंह, अंग्रेजी शिक्षक जीके शुक्ला, अंग्रेजी शिक्षिका फातिमा फरहीन व स्कूल के अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं सम्मिलित हुई।
