ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीगौरीफंटा बॉर्डर पर पहुंचे मुख्य सूचना आयुक्त, देखी सीमा

गौरीफंटा बॉर्डर पर पहुंचे मुख्य सूचना आयुक्त, देखी सीमा

भारत नेपाल के गौरीफंटा बार्डर पर अपने पर्सनल विजिट पर पहुंचे मुख्य सूचना आयुक्त ने पुलिस बल के साथ इंडो नेपाल सीमा का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बार्डर से सम्बंधित विभिन्न जनकारियां भी शामिल की।...

गौरीफंटा बॉर्डर पर पहुंचे मुख्य सूचना आयुक्त, देखी सीमा
गौरीफंटा पलिया-खीरी। हिन्दुस्तान संवादSat, 29 Feb 2020 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत नेपाल के गौरीफंटा बार्डर पर अपने पर्सनल विजिट पर पहुंचे मुख्य सूचना आयुक्त ने पुलिस बल के साथ इंडो नेपाल सीमा का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बार्डर से सम्बंधित विभिन्न जनकारियां भी शामिल की। कुछ समय तक रूकने के बाद वह पलिया के लिये रवाना हो गये।

अपने निजी दौरे पर पहुंचे उप्र के मुख्य सूचना आयुक्त एके उप्रेती शनिवार की सुबह अपने परिवार के साथ भारत नेपाल के गौरीफंटा बार्डर पर पहुंचे। बार्डर पर पहुंचते ही कोतवाल रमेश चंद्र यादव व गौरीफंटा चौकी इंचार्ज शंखधर भट्ट ने उनका स्वागत अभिनंदन किया। कुछ समय कोतवाली में रूकने के बाद वह बार्डर पर पहुंचे और इंडो नेपाल सीमा का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बार्डर से सम्बंधित जानकारियां भी हासिल कीं। उन्होंने बार्डर क्षेत्र के वातावरण की तारीफ की। कुछ समय बार्डर पर रूकने के बाद वह वापस लौट आये। 


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें