Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsChehlum Festival Celebrated with Devotion and Joy in Kukra Town
कुकरा में चेहल्लुम की तैयारियां शुरू, 22 अगस्त को निकलेगा ताजिया जुलूस

कुकरा में चेहल्लुम की तैयारियां शुरू, 22 अगस्त को निकलेगा ताजिया जुलूस

संक्षेप: Lakhimpur-khiri News - कुकरा कस्बे में चेहल्लुम का त्योहार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। 20 अगस्त को ताजियों का आगमन होगा, 21 को ताजिए रखे जाएंगे और 22 को सुपुर्दे-ख़ाक किए जाएंगे। इस दिन परंपरागत जुलूस भी...

Mon, 18 Aug 2025 04:34 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

कुकरा कस्बे में चेहल्लुम का त्योहार इस वर्ष भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ताजियों का आगमन 20 अगस्त को चौक पर होगा। इसके बाद 21 अगस्त को ताजिए रखे रहेंगे तथा 22 अगस्त को सुपुर्दे-ख़ाक किए जाएंगे। इसी दिन परंपरागत जुलूस भी निकाला जाएगा। त्योहार को लेकर कस्बे में रौनक बढ़ गई है। जगह-जगह बच्चों के झूले लग चुके हैं, जिन पर बच्चे मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। बाजारों में तरह-तरह की दुकानें सजने लगीं हैं। जिस दिन ताजिया चौक पर आता है, उस दिन चौक को विशेष रूप से सजाकर पार्कनुमा स्वरूप दिया जाता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रोशनी और सजावट से पूरा इलाका जगमगा उठता है। त्योहार के मौके पर कस्बे के लोग भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देते हुए श्रद्धा और अनुशासन के साथ सहभागिता निभा रहे हैं।