मेले की अवधि तीन दिन बढ़ाई गई

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

ऐतिहासिक चैती मेला गुरुवार को समाप्त हुआ, लेकिन नगर पालिका परिषद ने इसे 19 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। मेले में सफाई, बिजली और पेयजल की व्यवस्था जारी रहेगी। दुकानदारों और स्थानीय लोगों में उत्साह है क्योंकि उन्हें अतिरिक्त खरीदारी और मनोरंजन का अवसर मिल रहा है।

मेले की अवधि तीन दिन बढ़ाई गई

ऐतिहासिक चैती मेला गुरुवार की शाम विधिवत रूप से संपन्न हो गया। मेले के समापन के बाद भी दुकानदारों और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद ने मेले की अवधि तीन दिन बढ़ाकर 19 अप्रैल तक कर दी है। नगर पालिका परिषद की ओर से बताया गया कि मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सफाई, बिजली और पेयजल की व्यवस्थाएं पहले की की तरह जारी रहेंगी। मेले की अवधि बढ़ने से दुकानदारों में उत्साह है, वहीं स्थानीय लोगों को भी खरीदारी और मनोरंजन का अतिरिक्त अवसर मिल गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।