सुंदरकांड पाठ और भंडारे के साथ गिनाई उपलब्धियां

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने तीन साल पूरे होने पर गौशाला परिसर में सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया। उन्होंने नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने वादों को पूरा किया है और एक हजार से अधिक लोगों को अयोध्या धाम का दर्शन कराया।

सुंदरकांड पाठ और भंडारे के साथ गिनाई उपलब्धियां

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के तीन साल पूर्ण होने के अवसर पर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू द्वारा कैम्प कार्यालय गौशाला परिसर में सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने संकल्प पत्र में जो वादे किए थे, उनको पूरा किया है। तीन वर्षों में सिर्फ नाली-खंड़ंजा ही नहीं, गोला के लोगों की आस्था, भावना का भी ख्याल रखा है। एक हजार से ज्यादा लोगों को अयोध्या धाम का दर्शन कराया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री भाजपा मनोज वर्मा, अनुराग मिश्रा, सुर्जन लाल वर्मा, विश्वनाथ सिंह, ठाकुर प्रसाद गंगवार, अशोक अवस्थी, नीरज सिंह चौहान, राम गुलाम पाण्डेय, राजन साहनी, धीरज बाजपेई, अशोक सक्सेना, अनुज खरे, संजय तिवारी, संजय शुक्ला, विजय बाजपेयी, डॉ. सौरभ दीक्षित, डॉ. आदर्श दीक्षित, डॉ. कमलेश वर्मा, डॉ. अनुपम बाला, अवधेश वर्मा, सभासद हरिओम वर्मा, आशीष अवस्थी, सुफियान खान, रियाजुद्दीन, साहिद अंसारी, कफील अहमद, रज्जन खान आदि रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।