Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsCentenary Celebration of Prosperity in Maheshpur A Step Towards 2047
समृद्धि शताब्दी पर्व में आजीविका मिशन की बात

समृद्धि शताब्दी पर्व में आजीविका मिशन की बात

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - ब्लॉक कुम्भी (गोला) की ग्राम पंचायत जंगल नंबर 13 महेशपुर में समृद्धि का शताब्दी पर्व मनाया गया। मुख्य अतिथि बीडीओ गोला शरद सिंह ने कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण अजीविका मिशन की सराहना की।...

Sep 10, 2025 04:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

ब्लॉक कुम्भी (गोला) की ग्राम पंचायत जंगल नंबर 13 महेशपुर में समृद्धि का शताब्दी पर्व मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीडीओ गोला रहे। ब्लाक कुंभी गोला की ग्राम पंचायत जंगल नंबर 13 में शताब्दी संकल्प 2047 के तहत समृद्धि का शताब्दी पर्व मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी गोला शरद सिंह रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण अजीविका मिशन समृद्धि की ओर की समूह की अध्यक्ष बबिता देवी ने सराहनीय कार्य किये है। इनके समूह मे कीट नाशक दवाएं और अचार का उत्पादन किया जाता है। इन्होने समूह की शुरुआत 2016 में की थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बबिता देवी ने बताया कि संतोषी स्वयं सहायता समूह से सीसीएल के सेकंड डोज से तीन लाख रुपये प्राप्त हुए। इससे एपीओ के लिए ऑयल प्लांट लगाने को भवन शेड का निर्माण कराया गया है। इसके बाद एपीओ की प्राप्त राशि से आयल मिल प्लांट का कार्य शुरू करने की योजना है। कार्यक्रम का संचालन एडीओ (आईएसबी) राजेश शुक्ला ने किया। इस मौके पर एडीओ पंचायत अवनीश त्रिपाठी, प्रधान अमर सिंह ग्राम पंचायत अधिकारी रीतू यादव एवं शैल्वी बाजपेई, गांव के प्रेम राज, प्रेम कुशवाहा, विकास कुमार,प्रकाश, राजीव कुमार सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।