सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में सीबीएसई की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। प्रशासन ने परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और अनुशासन के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।

लखीमपुर, संवाददाता। सीबीएसई की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। मंगलवार को हाईस्कूल का पहला प्रश्नपत्र सुबह 10 बजे से गणित विषय का होगा। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और अनुशासन को लेकर विशेष सतर्कता पर जोर दिया गया है। गोला शहर में सेंट जॉस स्कूल और श्री राजेंद्र गिरि मेमोरियल एकेडमी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दोनों केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और प्रकाश की सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी केंद्र व्यवस्थापक की देखरेख में की जाएगी।
परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से कम से कम आधा घंटा पूर्व केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। प्रवेश के समय सघन जांच की जाएगी और बिना प्रवेश पत्र किसी को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। प्रशासन की ओर से केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। संबंधित अधिकारी समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राएं तैयारी में जुटे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




