किसान के कीमती दुधारू पशु चोरी
Lakhimpur-khiri News - मोहम्मदी क्षेत्र के गांव रमुआपुर में पशु तस्करों ने रात में एक किसान के घर से पांच दुधारू पशुओं की चोरी कर ली। तस्कर रात 1 बजे पिकअप लेकर आए और ताले तोड़कर पशुओं को चुराकर भागने लगे। गांव के लोगों ने पीछा किया, तब तस्करों ने फायरिंग की और भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।

मोहम्मदी क्षेत्र के गांव रमुआपुर में पशु तस्करों ने रात में किसान के घर से ताला तोड़कर पांच दुधारू पशुओं की चोरी कर लिया। भागते समय पीछा करने से दहशत फैलाने को फायर कर बदमाश भाग निकले। गांव रमुआपुर निवासी पृथ्वी राज सिंह ने बताया उसके घर पर दूध देने वाली पांच भैंसे जिनकी कीमत लगभग 3 लाख रुपया है, ये पशु बाड़े में बांधी थी और बाहर से ताला पड़ा था। रात 1 बजे करीब पिकअप लेकर आए पशु तस्करों ने बाड़े का ताला तोड़कर वाहनों में पशु लादकर भागने लगे। आहट होने पर गांव के लोग जाग गए। उन्होंने पीछा किया, जिस पर तस्करों ने फायर झोंक दिया।
जिससे वह दहशत में आ गए और तस्कर पशु लेकर भागने में सफल हो गए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



