
कैंची धाम से वापस लौट रहे युवकों की पलटी कार, एक की मौत, चार घायल
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में कैंची धाम से लौटते समय बलरामपुर जिले के युवकों की कार एनएच 730 पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हुए। पुलिस ने घायलों को गोला सीएचसी भेजा, जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद चार युवकों को घर भेज दिया गया।
लखीमपुर, संवाददाता। कैंची घाम से वापस लौट रहे बलरामपुर जिले के युवकों की कार एनएच 730 पर थाना हैदराबाद क्षेत्र के अहमदनगर स्थित नहर के पास अज्ञात कारणों के चलते अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार पांच युवक घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल हालत में सभी गोला सीएचसी भेजा। जहां पर डाक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके चार अन्य साथियों को हल्की फुल्की चोटें आई। जिन्हें गोला सीएचसी में प्राथमिक उपचार देने के बाद बलरामपुर उनके घर वापस भेज दिया गया। बलरामपुर जिले के थाना महराजगंज तराई क्षेत्र के दांदो महराजगंज तराई निवासी 36 वर्षीय अंकित जायसवाल पुत्र राजेंद्र्र कुमार अपने चार अन्य साथियों के साथ उत्तराखंड के कैंची धाम कार से गए थे।
सोमवार की रात करीब 12 बजे वापस लौटते समय खीरी जिले थाना हैदराबाद क्षेत्र के अहमदनगर स्थित नहर के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी गोला भेजा, जहां डाक्टरों ने अंकित जायसवाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके अन्य साथियों में सतीश कुमार पुत्र बसंत कुमार, विनय कुमार पुत्र दयाशंकर, अरविन्द सोनी और सुनील सोनी को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद उनके घर भेज दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




