कैंसर शिविर में 197 लोगों की हुई जांच, पॉजिटिव मरीज को हायर सेंटर भेजने की तैयारी

Feb 04, 2026 10:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - एनसीडी कार्यक्रम के तहत विश्व कैंसर दिवस पर निर्मल नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कैंसर जांच और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 197 मरीजों का परीक्षण किया गया। आईएमए हर रविवार फरवरी में निजी अस्पतालों में कैंसर जांच शिविर लगाएगा। यह कैंसर के शुरुआती चरण में पहचान में मदद करेगा।

कैंसर शिविर में 197 लोगों की हुई जांच, पॉजिटिव मरीज को हायर सेंटर भेजने की तैयारी

एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व कैंसर दिवस पर अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्मल नगर में कैंसर जांच और जागरूकता शिविर का लगाया गया। इसमें 197 मरीजों का परीक्षण किया गया। आईएमए शहर में फरवरी माह में हर रविवार कैंसर जांच शिविर का आयोजन प्राइवेट अस्पतालों में करेगा। बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्मल नगर में कैंसर जांच और जागरूकता शिविर का लगाया गया। शिविर का डॉ संतोष गुप्ता ने फीता काटकर किया गया। शिविर में आईएमए अध्यक्ष डॉ अखिलेश वर्मा, पूर्व अध्यक्ष डॉ अखिलेश खरे, सचिव डॉ मनोज शर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ अमितेश द्विवेदी और नोडल एनसीडी डॉ प्रमोद वर्मा मौजूद रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शिविर में एनसीडी स्क्रीनिंग, टीकाकरण तथा आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। आईएमए अध्यक्ष डॉ अखिलेश वर्मा ने बताया कि फरवरी माह के प्रत्येक रविवार को आईएमए के बैनर तले सभी निजी अस्पतालों में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। इससे कैंसर के प्रारंभिक चरण में ही रोगियों की पहचान कर उन्हें समय से इलाज कराया जा सके। जिला प्रशिक्षक ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल कैंसर डॉ अर्चना कुमारी, महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रकाशिनी वर्मा, दंत रोग चिकित्सक डॉ रोशनी कुमारी, दंत चिकित्सक डॉ अंकिता भारती, एनसीडी एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ राकेश गुप्ता, डॉ अक्षत अग्रवाल, विजय वर्मा, देवनंदन श्रीवास्तव अभिषेक कश्यप, स्टाफ नर्स पूनम देवी, आराधना मिश्रा, काउंसलर नीरज कुमार, मनीष कुमार आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।