Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsBurglary at Abandoned House in Delhi Police Investigate
बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने की चोरी

बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने की चोरी

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - गुरुवार की रात दिल्ली में एक बंद पड़े घर में चोरी की घटना हुई। घर का ताला तोड़कर चोरों ने सामान चुराया। परिवार दिल्ली में काम करता है और घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घर के मालिक के आने के बाद ही चोरी का वास्तविक नुकसान पता चलेगा। पुलिस जांच कर रही है।

Dec 12, 2025 11:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

चोरों ने गुरुवार की रात एक बंद पड़े घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर के सभी सदस्य दिल्ली में रहकर काम करते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। कोतवाली के गांव अजीतनगर निवासी राजकिशोर पुत्र गजोधर दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। बताया जाता है कि पूरा परिवार वहीं रहता है। शुक्रवार सुबह मोहल्ले के कुछ लोगों की नजर घर के मुख्य गेट पर पड़ी तो ताला टूटा देखकर उन्हें कुछ गड़बड़ी का शक हुआ। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना राजकिशोर के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही वे लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर जा पहुंची और घर का मौका मुआयना किया। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि घर से कितने की चोरी हुई है। पुलिस के अनुसार मकान स्वामी के पहुंचने के बाद ही नुकसान का वास्तविक आकलन हो सकेगा। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मौके का निरीक्षण कर लिया गया है। घटना की सूचना मकान स्वामी को भी दे दी गई है। उनके आने के बाद ही चोरी गए सामान की सूची स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।