दो घरों में चोरों ने उड़ाया लाखों का माल

Apr 08, 2026 04:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - रजागंज, संवाददाता।गंज कस्बे में चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाकर लाखों का माल साफ कर दिया। खास बात यह है कि दोनों मकान नेशनल हाईवे के कि

दो घरों में चोरों ने उड़ाया लाखों का माल

रजागंज। कोतवाली गोला क्षेत्र के रजागंज कस्बे में चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाकर लाखों का माल साफ कर दिया। खास बात यह है कि दोनों मकान नेशनल हाईवे के किनारे स्थित हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।पहली घटना में विजय सोनी पुत्र रामगोपाल के घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर से सोने-चांदी के कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान में सोने का मंगलसूत्र, मांगटीका, कमरबंद, बिछुआ, पाजेब व पायल शामिल हैं। इसके अलावा चोर घर का बक्सा भी उठा ले गए और करीब 3000 रुपये नकद भी साफ कर दिए।वहीं

दूसरी घटना में रामाधार पुत्र नत्थू लाल के घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने लगभग एक किलो चांदी के सिक्के, एक पायल, पाजेब और दो बक्से पार कर दिए। लगातार दो घरों में हुई चोरी की इस घटना से स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश व्याप्त है। सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन एक साथ हुई दो बड़ी चोरियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।