सांड़ के हमले से किशोर जख्मी
Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Lakhimpur-khiri News - झंडी गांव में खेल रहे 10 वर्षीय सैफ पर एक उग्र सांड़ ने हमला कर दिया। सैफ गंभीर रूप से घायल हो गया और परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। बीडीओ ने सांड़ को पकड़कर चखरा गौशाला भेज दिया है।

क्षेत्र के झंडी गांव में घर के बाहर खेल रहे चांद मियां के दस वर्षीय बेटे सैफ पर एक सांड़ उग्र ने हमला कर दिया। किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में घायल सैफ को प्राथमिक उपचार दिलाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डाक्टरों के अनुसार फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बीडीओ जयेश कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सांड़ को पकड़वाकर चखरा गौशाला भेजवा दिया है।
ये भी पढ़ें:कुत्ते ने मासूम पर हमला कर किया लहूलुहान
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


